logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

बैल हुए आक्रामक, खेत मजदूर के हाथ के दो टुकड़े, पूयारदंड की घटना


चंद्रपुर: भिसी से तीन किमी दूर पूयारदंड में बैल गाड़ी से बंधे बैल अचानक आक्रामक हो गए, जिससे एक मजदूर का हाथ टूट कर अलग हो गया।

पूयारदंड के किसान विदुषक सुरस्कर के गांव के मोतीराम मेश्राम (75) किसानी का काम करते हैं। मोतीराम मेश्राम के खेत में काम पूरा करने के बाद वो शाम को घर आने के लिए अपनी बैल गाड़ी पर सवार हुए. थोड़ी दूर चलने के बाद बैल अचानक तेज गति से दौड़ने लगे और एक आम के पेड़ के तने से जा टकराए। इसी दौरान मोतीराम मेश्राम का हाथ आम के पेड़ और बैल गाड़ी के बीच फंस गया और उनके हाथ के दो टुकड़े हो गए। 

कुछ देर तक मोतीराम मेश्राम घायल अवस्था में ही आम के पेड़ के नीचे खेत में पड़े रहे। सुबह तलाश होने पर वह आम के पेड़ के नीचे मिले, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए भिसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए नागपुर मेडिकल भेज दिया गया है।

एक खेतिहर मजदूर अपना और अपने परिवार का जीविकोपार्जन करने के लिए गाँव में दैनिक मजदूरी करता था। अब हाथ टूटने से उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गयी है.