logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chadrapur: चरवाहे पर बाघ ने किया हमला, फिर हुआ कुछ ऐसा लोगों को नहीं हुआ यकीन 


चंद्रपुर: कहते हैं न जो जितने दिनों के लिए इस धरती पर आया है वह उतने दिन जीकर ही रहेगा। फिर चाहे कितनी भी कठिनाइयां या आपदा ही उसपर क्यों न आएं। ऐसा ही एक मामला जिले के सिंदेवाही तहसील में सामने आया है। जहां जानवरों को चारा रहे एक चरवाहे पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले करते ही चरवाहे ने हिम्मत दिखाते हुए उससे लड़ाई शुरू कर दी और वहां से भगकर अपनी जान बचाई। इस हमले में चरवाहे सुनील सुधाकर नैताम (35, रत्नापूर) घ्याल हो गए। यह हादसा बुधवार को सिंदेवाही वन परिक्षेत्र अंतर्गत नवरगांव वन परिक्षेत्र में रत्नापुर बिटाटिल कक्ष क्रमांक 44 के पास हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार, सुनील सिंदेवाही वन परिक्षेत्र के अंतर्गत रत्नापुर बिट सेल नंबर 44 में अन्य साथियों के साथ रोज की तरह मवेशी चरा रहे थे, तभी अचानक एक धारीदार बाघ ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। इस हमले से सुनील डर गया। लेकिन तुरंत खुद को संभाला और हाथ में लाठी और कुल्हाड़ी लेकर पलटा और मदद के लिए चिल्लाया, तो उसका सहयोगी केशव येसनसुरे मदद के लिए आया। जिसके कारण बाघ वहां से भाग गया।

दो चरवाहों ने मिलकर बाघ के हमले को नाकाम कर दिया। लेकिन इस संघर्ष में बाघ ज्यादा ताकतवर था। इसके अलावा, वह भूखा था. अत: उसने उन दोनों को अपनी भूख मिटाने के लिए छोड़ कर तुरंत एक गाय पर आक्रमण कर उसे मार डाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद रत्नापुर के वन रक्षक जेएस वैद्य ने घायल सुनील को इलाज के लिए सिंदेवाही ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया।

बाघ से लड़ते समय सुनील की कुल्हाड़ी गिर गयी और वह अपना आपा खो बैठा। जब ऐसा लगा कि उनका संघर्ष ख़त्म हो गया है, तो सहकर्मी केशव येसनसुरे दौड़ते हुए आया। इसके बाद दोनों ने मिलकर बाघ के हमले को नाकाम कर दिया। अगर केशव नहीं होता तो सुनील आज जिंदा नहीं होता। बाघ के हमले में सुनील के पीठ, छाती और हाथ पर जख्म हो गए हैं।