logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chadrapur: फिर मिला बाघ का शव, आठ दिन में तीन की मौत; वनविभाग में मची खलबली


चंद्रपुर: जिले में बाघों के शव बरामद होने का सिलसिला लगातार जारी है। बल्लारपुर वनपरिक्षेत्र में बाघीन से बिछडने से उसके तीन शावकों की भूकमरी से मौत होने की घटना ताजा होते ही मंगलवार की सुबह मूल व पोंभूर्णा तहसील अंतर्गत आनेवाले मौजा फिस्कुटी गांव के खेत सर्वे क्रमांक 288 में ढाई वर्ष का बाघ मृतावस्था में पाया गया। भूख से बाघ की मौत होने का अंदेशा जताया जा रहा है। बाघ का शव मिलने की खबर से वनविभाग में खलबली मच गयी है।  

पोंभूर्णा व मूल तहसील के बार्डर पर मौजूद फिस्कुट गांव के पपलु वामन शेंडे यह चंद्रपुर निवासी जगदिश गावतुरे के खेती ठेके से कर रहे थे।  मंगलवार की सुबह 7। 30 बजे के दौरान महीला मजदूर खेती में काम करने के लिए खेत में गए तभी उन्हे एक बाघ मृतावस्था में मिला।  इसकी जानकारी खेती मालिका को देने पर खेतमालिक ने फिस्कुटी के सरपंच नितीन गुरनूले के माध्यम से जानकारी पोंभूर्णा वनपरिक्षेत्र अधिकारी को दी।  

जानकारी मिलते ही चंद्रपुर मध्य चांदा वनविभाग उपवनसंरक्षक श्वेता बोड्डु, सहायक वनसंरक्षक शेख तोसीफ, पोंभूर्णा वनपरिक्षेत्र अधिकारी फणिंद्र गादेवार, एनटीसीए प्रतिनिधि बंडु धोतरे सहित वनविभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा किया गया।  मुआयने के दोरान वह दो से ढाई वर्ष का बाघ होने की बात सामने आयी।  बाघ के नाखुन, मुछे, दात आदि सभी अवयव शाबुत थे। मृत बाघ को ट्राझीट ट्रीटमेंट सेंटर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।  पोस्टमार्टम पश्चात अंतिम संस्कार किया गया। बाघ की मृत्यु पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात ही पुष्टी होगी।   

देखें वीडियो: