logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कपास चुनते किसान पर बाघ ने किया हमला, मौके पर मौत; चिमूर तहसील के अंबोली रोड इलाके की घटना


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले में मानव और जंगली जानवरों का संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिमूर तहसील के अंबोली रोड इलाके में एक खेत में कपास तोड़ रहे किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान ईश्वर भारदे के रूप में हुई है। 

स्थानीय नागरिकों ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से इस इलाके में बाघ अक्सर देखे जा रहे थे। लेकिन आज बाघ ने हमला कर उसकी जान ले ली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद गुस्साए नागरिकों ने ईश्वर भारदे के शव के साथ कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दी और वन विभाग व प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। पुलिस और वन अधिकारी मौके पर पहुँचे। प्रशासन द्वारा आर्थिक सहायता और उचित कदम उठाने का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना वापस ले लिया।

इस बीच, पिछले कुछ महीनों से चंद्रपुर जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहा है। पिछले एक महीने में ही बाघ के हमलों में कई नागरिकों की जान जा चुकी है। इससे किसानों और ग्रामीण निवासियों में भय का माहौल है। नागरिकों ने वन विभाग से तत्काल कदम उठाकर बाघ पर नियंत्रण करने की मांग की है।