logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बाघ के हमले में व्यक्ति की गई जान, मूल तहसील के चिंचाला गांव की घटना


चंद्रपुर: जिले में बाघ और मानव के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। इस संघर्ष में लोगों की जान जाती जा रही है। ऐसी ही घटना एक बार फिर जिले के मूल तहसील में घटी। जहां चिंचाला गांव निवासी चरवाहे पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में चरवाहे की मौके पर मौत हो गई। बाघ के हमले की जानकारी मिलते ही परिसर में भय का माहौल है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक चरवाहे का नाम मुनीम गोरलावर (45) है। रोज की तरह मुनीम बकरियों को लेकर जंगल में गया। इसी दौरान कमरा नंबर 752 महाविज क्षेत्र में बैठे एक बाघ ने उसपर हमला कर दिया। इस हमले में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही वन अधिकारियों को हुई, वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है. ग्रामीणों ने बाघ के शीघ्र निस्तारण की मांग की है।