logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: तेजरफ्तार दोपहिया ने बैरिगेट्स को मारी टक्कर, दो युवाओं की मौत


चंद्रपुर: भद्रावती कस्बे के पास मनोरा फाटा में पुलिस बल की यातायात शाखा द्वारा लगाये गये बैरिकेड को एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी जिससे दो युवकों की मौत हो गयी।मृतकों में अंकुश सुनील भडगरे (23) और बाईस वर्षीय दोस्त शामिल हैं। हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। 

मिली जानकारी के अनुसार, वरोरा शहर के रहने वाले अंकुश और उसका दोस्त वरोरा से दोपहिया वाहन पर चंद्रपुर की ओर निकले थे मनोरा फाटा के भद्रावती शहर के पास ट्रैफिक पुलिस ने बैरिकेड लगाए हुए थे। तभी तेज रफ़्तार से आरहे दोनों युवको ने बैरिकेड को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवको की मौत मौके पर हो गई। 

वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत उठाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां अस्पतालों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने भद्रावती पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।