logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जयपुर-चेन्नई एक्सप्रेस का एसी बिगड़ा, बल्लारशाह स्टेशन पर यात्रियों ने किया हंगामा


चंद्रपुर: देश भर में गर्मियां जोरों पर हैं, पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। ऐसे में रेल यात्री द्वारा वातानुकूलित श्रेणी में टिकट समय पर प्राप्त करने के लिए चार महीने पहले टिकट आरक्षण किया जाता है। लेकिन गर्मी के इस भयानक रूप में रेलवे के वातानुकूलित डिब्बों के एसी काम नहीं करने की कई घटना सामने आई है। ऐसी ही एक एक घटना सोमवार की रात बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। जहां जयपुर से चेन्नई जाने वाली ट्रेन संख्या 12968 के थर्ड एसी कोच में लगा एसी काम करना बंद कर दिया।

लगातार शिकायत के बावजूद यात्रियों की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जैसे ही ट्रेन बल्हारशाह रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो इसकी शिकायत की गई। बल्हारशाह रेलवे स्टेशन प्रबंधन यात्रियों को कोई ठोस जवाब नहीं दे सका और विजयवाड़ा स्टेशन पर शिकायत दूर करने की बात करते हुए पल्ला झाड़ लिया।  

रेलवे अधिकारी से समाधान नहीं मिलने पर यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर हंगामा कर दिया। इस कारण रेलवे स्टेशन पर तनाव का माहौल हो गया। काफी समझाने के बावजूद यात्री नहीं माने। हालांकि, इसके बावजूद शिकायत का निवारण नहीं किया गया और बिना शुरू एसी के ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस कारण ट्रेन दो घंटे लेट हो गई।

यात्रियों से रेल प्रशासन की सार्वजनिक लूट

वहीं एक असंतुष्ट रेलयात्री ने कहा कि मैं इस ट्रेन के वातानुकूलित डिब्बे में अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ चेन्नई जा रहा हूँ। स्लीपर कोच से यात्रा करता हूँ, लेकिन गर्मी को देखते हुए मैंने ऐसी डब्बे में आरक्षण किया। लेकिन ऐसी का टिकट लेने के बावजूद हमें स्लीपर की तरह सफर करना पड़ रहा है। यह यात्रियों से रेल प्रशासन की सार्वजनिक लूट है।