logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: शहर में घुसा भालू, नागरिकों ने दूकान में छुपकर बचाई जान


चंद्रपुर: जिले में बाघ और जंगली हांथी का आतंक किसी से छुपा नहीं है। आयेदिन किसी न किसी क्षेत्र से बाघ के हमले की खबर आती रहती है। इसी बीच शहर के एक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जंगली भालू शहर में घुस गया। भालू को देख नागरिकों में हड़कंप मच गया। लोग खुद की जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। कईयों ने दूकान में छुपकर अपनी जान बचाई। यह वाकया सड़क पर लगे सीसीटीवी पर कैद हो गया। जो अब वायरल हो रह है। 

बुधवार रात को अचानक एक भालू शहर में घुस गया। शहर के भिवापुर बाजार क्षेत्र और बाबूपेठ के मोठघरा प्लांट के पास भालू घूमते हुए दिखाई दिया। भालू के देख नागरिकों में हड़कंप मच गया। लोग इधर उधर भागने लगे। इसी दौरान भालू ने कुछ लोगो पर हमला करने का प्रयास किया। जहां लोगों ने एक दूकान में घुसकर अपनी जान बचाई। 

इसके बाद भालू वहां से आगे भाग गया। यह घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शहर में भालू की मौजुदी से नागरिकों में भय का माहौल है। नागरिकों ने वन विभाग से जल्द से जल्द भालू को पकड़ने की मांग की है।