logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: भरारी टीम की बड़ी कार्रवाई; चंद्रपुर, यवतमाल, अमरावती के बालू तस्करों में हड़कंप


चंद्रपुर: चंद्रपुर तहसील में घाटों से रेत की अवैध तस्करी को रोकने के लिए तहसीलदार विजय पवार ने भरारी टीमों का गठन किया है। शुक्रवार की रात करीब भरारी की इस टीम ने मुख्य सड़क और घुग्घुस में अभियान चलाकर ट्रक, ट्रैक्टर और ट्रॉली को जब्त कर लिया है। ट्रक मालिकों पर दंडात्मक कार्रवाई करने की प्रक्रिया चल रही है. इस कार्रवाई से बालू तस्करों में हड़कंप मच गया है।

जिले की रेत की यवतमाल, अमरावती और अन्य जिलों में भारी मांग है. इसलिए जिले में कई माफियाओं ने तस्करों का नेटवर्क तैयार कर यहां के घाट से बालू की अवैध तस्करी शुरू कर दी है. तहसीलदार विजय पवार को तहसील के घाटों से रेत की अवैध तस्करी की शिकायत मिली थी. इसके बाद तहसीलदार पवार ने भरारी टीमों का गठन किया। उक्त टीमें घाट व क्षेत्र से बालू तस्करी करने वाले वाहनों पर 24 घंटे निगरानी रखेंगी.

शुक्रवार को भरारी टीम को सूचना मिली कि मुख्य मार्ग पर चार पहिया वाहन से बालू की तस्करी की जा रही है. इसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची और गाड़ियों की जांच की. तब स्पष्ट हुआ कि कोई अनुमति नहीं थी.

इसके बाद दो वाहनों को जब्त कर तहसील कार्यालय क्षेत्र में जमा करा दिया गया है. जबकि दूसरी कार्रवाई घुग्घुस में की गई है. टीम ने दो ट्रैक्टर और एक ट्रॉली जब्त कर ली है। तहसीलदार पवार ने बताया कि इन सभी रेत तस्करों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।