logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: दिल्ली एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, पीडब्लूडी के इंजीनयर को ड्रैग के साथ किया गिरफ्तार


चंद्रपुर: दिल्ली एनसीबी ने जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग में कार्यरत एक इंजिनियर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार इंजिनियर की पहचान हेमन्त बिछवे (29) के रूप में हुई है। आरोपी पोंभूर्णा स्थित पीडब्ल्यूडी उपविभागीय कार्यालय में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। इस दौरान एनसीबी ने आरोपी के पास से 0.24 ग्राम एलएसडी ड्रग्स जिसकी कीमत 22 हजार रुपये आंकी गई, को जब्त किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, नागालैंड से एक पार्सल दिल्ली आया था। दिल्ली में इस पार्सल में नशीला पदार्थ होने की आशंका जताई गई थी। उसके आधार पर, एनसीबी टीम ने पार्सल का पीछा किया। इस बात की जानकारी एनसीबी ने पोंभूर्णा पुलिस को भी दी गई। जैसे ही पार्सल को आरोपी इंजीनियर ने स्वीकार किया। एनसीबी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद इंजीनियर को पोंभूर्णा अदालत में पेश किया गया। जहां ट्रांजिट रिमांड पर एनसीबी टीम दिल्ली ले गई।