logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बीटी बीज पिकअप वाहन सहित जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार


चंद्रपुर: पुलिस स्टेशन अंतर्गत राज्य महामार्ग 9 पर शाम के समय तलोधी पुलिस स्टेशन के थानेदार मंगेश भोयर, ट्रैफिक पुलिस संजय मांद्रे, होम गार्ड मंगेश अंबोरकर और राहुल नागोसे नाकाबंदी कर रहे थे। उसी दौरान नागभीड से सिंदेवाही की ओर पीकप वाहन क्रमांक एमएच 33 टी 2017 की तलाशी लेने पर चोर बीटी बीज के बोरीयां पायी गई। पुलिस ने वाहन व बोरीयों को जब्त किया है। 

मामले में 2 आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। आरोपीयो में प्रकाश शिवदास वन्नेवार व रेणुका बाबु यादलापल्ली का समावेश है। पुलिस ने कार्रवाई में अवैध कपास बीटी बीज के 15 बोरे किंमत 18 लाख 97 हजार व वाहन 5 लाख ऐसा कुल 23 लाख 97 हजार का माल जब्त किया है। 

इसकी जानकारी कृषि विभाग को दी गई है। कार्रवाई का नेतृत्व संभागीय कृषि सहा। निदेशक नागपुर संभाग राजेंद्र साबले, जिला कृषि अधिकारी शंकरराव तोटावार, कृषि विकास अधिकारी वीरेंद्र राजपूत के नेतृत्व में जिला गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक श्रावण बोढे, तलोधी थानेदार मंगेश भोयर, तहसील कृषि अधिकारी वामन टेंभुर्ने, अर्चना फुलसुंदर, संजय पकमोडे ने की। आगे की जांच थानेदार मंगेश भोयर के मार्गदर्शन में चल रही है।