logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सीने के ऊपर से गुजरा बैलगाड़ी का चक्का, युवा किसान की मौत


चंद्रपुर: जिले के गोंडपिंपरी तहसील बड़ी दर्दनाक घटना घटित हुई, जहां बैलगाड़ी का चक्का सीने में चढ़ने से एक युवा किसान की मौत हो गई। मृतक किसान का नाम तुषार वंधारे (32, नवेगांव) है।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को मृतक किसान अपने खेत से बैलगाड़ी से कपास लेकर वापस घर आ रहा था। अचानक से बैलगाड़ी के सामने जंगली सुअरो का एक झुण्ड सामने आ गया। सुअरों के झुण्ड सामने आने के बाद बैल बीचक गए और दूसरी तरफ भागने लगे। इसी दौरान तुषार बैलगाड़ी से जमीन पर गिर गया। जैसे वह गिरा गैलगाडी का चक्का उसके ऊपर आ गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना के बाद घायल तुषार को तुरंत इलाज के लिए तहसील अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंद्रपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।