logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में वाहन पार्किंग को लेकर जनप्रतिनिधि के चालक और ट्रैफिक पुलिस के बीच नोकझोंक


चंद्रपुर: जिला अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित नियोजन भवन में आज जिला नियोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के चलते पूरे जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में वाहनों की भारी भीड़ थी इसी दौरान एक जनप्रतिनिधि के वाहन की पार्किंग को लेकर उनके चालक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच कहासुनी हो गई।

पालक मंत्री का वाहन आने वाला था, जिस स्थान पर उक्त वाहन पार्क किया गया था। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन हटाने को कहा, लेकिन संबंधित चालक ने इसका विरोध करते हुए पुलिसकर्मी से बहस शुरू कर दी। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए परिसर में नागरिकों की भीड़ जमा हो गई और चर्चाओका वातावरण निर्माण हुआ। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि कई बार जनप्रतिनिधियों के लवाजमे में शामिल लोग भी उसी रौब में व्यवहार करते हैं।

इस बीच, जब यह मामला संबंधित जनप्रतिनिधि को पता चला, तो उन्होंने बैठक के दौरान ही बाहर आकर स्थिति को संभाला। उन्होंने अपने चालक को गंभीरता से समजाया और पूरे प्रकरण को शांतिपूर्वक सुलझा लिया। इसके चलते विवाद वहीं थम गया, लेकिन इस घटना को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में कुछ समय तक चर्चाएं जरूर होती रहीं।