logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: भारी बारिश के कारण अक्सापुर झील का बांध टूटा, सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद


  • ग्रामीणों जल्द सर्वेक्षण कर मुआवजा देने की मांग 

चंद्रपुर: गोंडपिपरी तहसील में मंगलवार और बुधवार दो दिनों तक हिंसा जारी रही. इसके कारण अक्सापुर से सटी मामा झील और रान झील नामक दो झीलें के बांध टूट गए। इस कारण हजारो लीटर पानी खेतो में चला गया। जिसे सैकड़ो एकड़ फसल बर्बाद हो गई। इस दौरान आस-पास में मौजूद गांव में भी पानी घुस गया, जिससे कई घरो को नुकसान हुआ है।  ग्रामीणों ने फसल और मकान का तत्काल पंचनामा कर मुआवजा देने की मांग सरकार और प्रशासन से की है।

गोंडपिपरी तहसील के अक्सापुर में बुधवार रात भारी बारिश हुई। इसमें मामा झील और रान झील दोनों ने अपने किनारे तोड़ दिए हैं। इसमें किसान को भारी नुकसान हुआ। इस समय धान की रोपाई का सीजन जोरों पर है। हादसा रात के वक्त हुआ। जिससे कोई बड़ी  जनहानि नहीं हुई। खेतो में पानी भरने के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई। वहीं पानी के बहाव ने खेतों में बोये गये धान बहा गए हैं। 

सूचना मिलते ही कोठारी पुलिस थाने के थानेदार विकास गायकवाड, सिंचाई विभाग अधिकारी प्रियंका रायपुरे, उपविभागीय अधिकारी स्नेहल रहाटे, तहसीलदार शुभम बहाकर, भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश शर्मा, राजुरा विधान सभा प्रमुख देवराव भोंगले, पूर्व जिप सदस्य अमर बोदलावर, क्रिउबास सभापति इंद्रपाल ढूडसे मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारीयों ने तुरंत टूटे हुए बांध को ठीक करने का आदेश दिया। 

तुरंत करे पंचनामा और जल्द दें मुआवजा 

अक्सापुर से 2 किमी दूर करंजी में भारी बारिश के कारण सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। घर का सामान पूरी तरह से भीग गया। करंजी के निवासी पूरी रात जागते रहे। करंजी ग्राम पंचायत के सदस्य और कृषि उपज बाजार समिति के निदेशक समीर निमगड़े ने प्रशासन से जल्द से जल्द पंचनामा करने और नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।