logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: फिर एक बाघिन की मौत, बिजली के झटके से मौत की आशंका


चंद्रपुर: जिले में बाघों की मौत का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को फिर एक बाघ का शव बरामद हुआ है। भद्रावती तहसील के आष्टी काकडे गांव के खेतों में बाघ का शव दिखाई दिया। बाघिन की उम्र चार से पांच साल जताई जा रही है। शुरुआती जांच में बिजली के झटके से बाघिन की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह जब कुछ ग्रामीणों ने बाघिन को मृत अवस्था में देखा तो इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। इसके बाद भद्रावती वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर घटना का पंचनामा किया और बाघिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए चंद्रपुर भेजा गया। बीते एक हफ्ते में जिले में लगभग तीन बाघों की मौत हो चुकी है।