logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: युवकों की संदिग्ध अवस्था में मौत, लोगों का तहसीलकार्यालय पर मोर्चा


चंद्रपुर: रूग्णसेवक जीवन तोगरे और संतोष शिंदे नामक युवकों की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत की घटना को दो माह का समय बीतने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं किए जाने पर इस मामले को दबाने का प्रयास करनेवालों, झूठी मेडिकल रिपोर्ट देनेवाले डॉक्टर पर कडी कार्रवाई करने, मामले की सीआईडी जांच कर दोषियों को कडी सजा दिलाने की मांग को लेकर लोकराज्य आंदोलन की ओर से जिवती तहसील कार्यालय पर मोर्चा निकाला गया।

मोर्चे में दोनों मृतकों के माता_पिता, रिश्तेदार और तहसील के नागरिक उपस्थित थे। डा बाबासाहब आंबेडकर पुतले से मोर्चा की शुरूआत की गई। इस समय मोर्चे का नेतृत्व भागवत मोरे ने किया। जबकि मार्गदर्शक के रूप में लोकराज्य आंदोलन के युवा प्रदेशाध्यक्ष दत्तराज गायकवाड, चंद्रपुर के आरपीआई के गोपाल रायपुरे, गडचिरोली के महाराष्ट्र राज्य के मादिगा समाज सगठन के प्रदेशाध्यक्ष समया पसुला, आरपीआई के नेता प्रिया खाडे आदि उपस्थित थे।

इस समय दोनों मृतक युवकों के परिवार को शासन की ओर से प्रत्येक को 50 लाख रुपयों की आर्थिक मदद देने की मांग की। मोर्चे में सुनीता नामवाड, लोकराज्य आंदोलन के विदर्भ प्रमुख संभाजी ढगे, बालासाहब शिंदे, सूरज चिकटे, आशिष नामवाड, गजानन मसूरे, पंडित कावले, अमोल कांबले, राहुल गायकांबले सहित बडी संख्या में जिवती तहसील के समाजबंधू आदि उपस्थित थे।