logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

फिर बाढ़ की चपेट में चंद्रपुर जिला, बढ़ा वर्धा नदी का जलस्तर, छह सड़कें यातायात के लिए बंद


चंद्रपुर: चंद्रपुर में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने चंद्रपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। अब मौसम विभाग की चेतावनी सही होती नजर आ रही है। चंद्रपुर के इरई बांध के सात गेट खोले जाने से इरई-वर्धा नदी में बाढ़ आ गई है। बांध के गेट खोले जाने से वर्धा नदी में जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते राजुरा-बामनी मार्ग पर स्थित पुल यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, गोंडपिपरी तहसील में नालों में बाढ़ आने से आर्वी-धनोरा, तोहोगाँव-आर्वी, तोहोगाँव-पचगाँव-कुदेसावली-कोठारी, सारंडी-वेजगाँव मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया है।

चंद्रपुर जिला एक बार फिर बाढ़ संकट का सामना कर रहा है। वर्धा नदी में जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लगातार हो रही बारिश और कैचमेंट एरिया में जलप्रवाह तेज होने के कारण नदी उफान पर है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और प्रभावित इलाकों में निगरानी शुरू कर दी गई है।

नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से जिले में छह प्रमुख सड़कों को सुरक्षा कारणों से यातायात के लिए बंद करना पड़ा है। इसके चलते ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। कई गांव बाढ़ के कारण अंशतः कट गए हैं, और लोगों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हो रही है।

प्रशासन की ओर से बचाव और राहत कार्यों की तैयारी की जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट पर रखा गया है, वहीं गांव-गांव में एनाउंसमेंट कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। खतरे वाले क्षेत्रों में पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें तैनात कर दी गई हैं।