logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर बीमार, डॉक्टर छात्र समेत आठ लोग डेंगू से पीड़ित


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है। वहीं चंद्रपुर वैद्यक कॉलेज के डॉक्टरों और कर्मियों के बीमार होने की जानकारी सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। एक-दो नहीं पूरे पांच डॉक्टर डेंगू की बीमारी से पीड़ित हैं। इनमें से एक डॉक्टर की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए नागपुर भेजा गया है।

कस्तूरबा मार्ग पर एक आवासीय चिकित्सा अधिकारीयों के हॉस्टल हैं। इस हॉस्टल में पांच डॉक्टर, दो नर्सिंग छात्र और एक चौकीदार को डेंगू हो गया है. जिस हॉस्टल में रेजिडेंट डॉक्टर रहते हैं, वहां कई समस्याएं हैं. रेजिडेंट डॉक्टरों ने बार-बार इन समस्याओं का समाधान करने की मांग मेडिकल कॉलेज प्रशासन से की। लेकिन उनकी मांग को नजरअंदाज कर दिया गया।  यह डॉक्टर ही है जो दूसरों के स्वास्थ्य की देखभाल करता है जो खुद बीमार हो गए हैं। यह बहुत बड़ी त्रासदी है।