logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: एक्सीलेटर में फंसी चालक की चप्पल, 2 की मौत


चंद्रपुर: राज्य में दिन ब दिन अपराध की घटनाए तेजी से बढ रही है। चंद्रपुर जिले के पोंभूर्णा_चिंतलधाबा मार्ग पर सोनापूर फाटा के पास विठ्ठलवाडा के एक कार्यकम में डीजे बजाने हेतु जा रहा टाटा एस वाहन चालक की एक्सलेटर में चप्पल फंस जाने से वाहन से नियंत्रण हट गया व वह पेड से टकराई जिससे वाहन पर सवार 2 युवकों की मौत हो गई तो 4 जन जखमी हो गए। 

मृतक में पोंभूर्णा निवासी आनंद बोलमवार 23, मूल निवासी अमन भोयर 21 का समावेश है तो गोलू देशमुख, लक्ष्मण बावनकर, चालक गितेश्वर बावने, आयुष लाकडे यह गंभीर जखमी है। सभी जखमीयों को पोंभूर्णा के ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक जांच के पश्चात आगे के इलाज हेतु चंद्रपुर अस्पताल रेफर किया गया। 

हाईवे पर वाहन को साइड में लेने के दौरान चालक की चप्पल एक्सीलेटर में फंस गयी और चौपहीया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। भीषण हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आनंद बोलमवार (उम्र 23 वर्ष पोंभुरना निवासी) और अमन भोयर (उम्र 21 वर्ष मूल निवासी) के रूप में हुई है। मृतक आनंद बोलमवार डीजे संचालक था। दौरान इस घटना के बाद दुख व्यक्त किया जा रहा है। आगे की जांच पोंभूर्णा पुलिस कर रही है।