logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: शराबी पिता ने पहले मासूम का गला घोट की हत्या, फिर लगा ली फांसी 


चंद्रपुर: जिले के मूल तहसील से रविवार को एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शराबी पिता ने पहले अपने तीन साल के बच्चे का गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद फंसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हालांकि, वह इसमें बच गया। मृत बच्चे का नाम प्रियांशु गणेश चौधरी (3) है। वहीं आरोपी पिता गणेश विठ्ठल चौधरी (31) है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। यह घटना सुबह पांच बजे प्रकाश में आई। 

मिली जानकारी के अनुसार, तहसील के रजोली गांव के गणेश विट्ठल चौधरी अपनी पत्नी काजल और बेटे के साथ रहता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन आरोपी शराब पीकर घर आया और अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। पति की पिटाई से डरी पत्नी घर छोड़कर बाहर चली गई। इसके बाद घर में केवल आरोपी और बेटा प्रियांशु रह रहे थे।

रविवार की सुबह करीब 5 बजे आरोपी ने नशे में धुत होकर अपने बेटे प्रियांशु का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद गले में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन वह असफल रहा। सुबह जब पत्नी घर पहुंची तब यह मामला सामने आया। इसके बाद तुरंत जानकारी पुलिस को दी गई। मूल पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी गणेश को इलाज के लिए मूल उपजिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। मूल तालुका के