logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बिना अनुमति पर्यटक मार्ग से ताडोबा में घुसना पड़ा महंगा, वन विभाग ने लगाया जुर्माना


चंद्रपुर: बिना अनुमति पर्यटक मार्ग से ताडोबा में प्रवेश करना और घूमना कुछ लोगों को भारी पड़ गया। वन विभाग ने पर्यटकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच हजार का जुर्माना लगाया, वहीँ दोबारा ऐसे करने पर क़ानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

ताडोबा में बाघों को देखने के लिए देशभर से पर्यटक ताडोबा आते हैं। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के सिलेब्रिटी और प्रमुख लोग भी शामिल है। पर्यटकों के लिए वन विभाग ने कई नियम बनाएं हैं, जिनका उन्हें पालन करना पड़ता है। लेकिन कुछ पर्यटक अति उत्साही होते हैं और जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करते हैं।

ऐसी ही एक घटना गुरुवार को सामने आई। जहां नागपुर निवासी श्रीमती सविता ताकसांडे अपनी चार पहिया क्रमांक एमएच 49 बीके 2818 को बिना अनुमति लिए पर्यटक रास्ते के जरिये वन क्षेत्र में घुस गई। बिना अनुमति वाहन आने की जानकारी गाइड ने वन विभाग को दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी पर्यटकों पर जुर्माने की कार्रवाई की। अधिकारीयों ने वाहन पर पांच हजार का जुर्माना लगाया और दोबारा ऐसे करने पर क़ानूनी कार्रवाई की चेतवानी दी।