logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, नकली देसी शराब कारखाने का किया भांडाफोड़


चंद्रपुर: आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली देशी शराब बनाने वाले कारखाने का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 16 लाख रुपये का सामान भी जब्त किया।

विभाग को ख़ुफ़िया जानकारी मिली थी कि, मूल तहसील के चीतेगांव स्थित एवीजे गोटफॉर्म में अवैध शराब बनाई जारही है। जानकारी पुख्ता होने के बाद विभाग ने दलबल के साथ बुधवार को रेड मारी। टीम ने छापेमारी कर सीलिंग-ब्लेंडिंग मशीन, 7 बैरल स्प्रिट, डेढ़ लाख लेबल, 50 हजार कैप, 500 लीटर तैयार नकली शराब जैसे कुल साढ़े सोलह लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

गणतंत्र दिवस और शिक्षक मतदाता चुनाव ड्राई डे के मद्देनजर नकली रॉकेट ब्रांड देसी शराब बाजार में आने वाली थी। बकरी फार्म की मालकिन महिला फरार हो गई है। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी है। वहीं विभाग ने लेबल और बोतल के ढक्कन की खेप मांगने वाले 2 व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही है।