logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 


चंद्रपुर: पुलिस ने नकली नोट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम हनुमान भोजेकर (24, वणी, यवतमाल) और सैफुद्दीन जलाउद्दीन सैय्यद (22,वणी, यवतमाल) है। आरोपी पांच लाख रुपये के नकली 500 के नोट 40 हजार में बेच रहे थे। 

शनिवार 14 जनवरी को स्थानीय क्राइम ब्रांच को गोपनीय सूचना मिली कि चंद्रपुर जिले में निखिल भोजेकर नाम का व्यक्ति कई दिनों से कम दाम पर नकली नोट सप्लाई कर रहा है। स्थानीय अपराध शाखा को सूचना मिली कि वह चंद्रपुर जिले में नकली नोटों का परिचालन कर रहा है। इस मामले में राजुरा से आसिफाबाद मार्ग पर रेलवे लाइन के पास जाल बिछाया गया। 

सहायक पुलिस निरीक्षक मंगेश भोयर और उनकी टीम ने मारुति अर्टिगा वाहन को रोका और वाहन की तलाशी ली। वाहनों में पुलिस को 500 रुपये के नोटों के बंडल मिले, जिसमें नकली नोटों का पता न चल सके, इसके लिए नोटों को एक के पीछे एक करके रखा गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से चिल्ड्रन बैंक के नाम से 10 लाख रूपये की ज्यादा का नगदी बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजुरा थाने में धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।