logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: खाद्य एवं औषधि प्रशासन के कार्यालय में लगी आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुए ख़ाक


चंद्रपुर: खाद्य एवं औषधि प्रशासन के कार्यालय के आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग आज सुबह पांच बजे लगने की बात कही जारही है। घटना की जानकारी मिलते ही मनपा और महाऔष्णिक विद्युत केंद्र की फायर ब्रिगेड को तुरंत बुलाया गया है। कुल आठ से दस अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के जलने की जानकारी भी मिली है।

आग तीसरी मंजिल पर स्थित खाद्य एवं औषधि प्रशासन के कार्यालय में लगी। इस कार्यालय में भारी मात्रा में अवैध तंबाकू, नशीली दवाएं और अन्य प्रकार की सामग्री जब्त की गई है और संभव है कि इनमें से कई सामग्री और दस्तावेज आग में नष्ट हो गए हों।

प्रशासनिक भवन में विभिन्न सरकारी कार्यालय हैं। जहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग सरकारी काम से आते हैं। एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना, जिला सूचना अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, ये महत्वपूर्ण कार्यालय एक ही इमारत में हैं और आग इमारत की तीसरी मंजिल पर लगी। खास बात यह है कि इस भवन के ठीक बगल में जिला न्यायालय, दूसरी ओर रामनगर पुलिस थाना, पिछली ओर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कलेक्टर कार्यालय है, इसलिए यह क्षेत्र महत्वपूर्ण और संवेदनशील माना जाता है।

सुबह-सुबह टहलने निकले नागरिकों ने प्रशासनिक भवन की दूसरी मंजिल से भारी मात्रा में धुआं निकलता देखा. कुछ जागरूक नागरिकों ने तुरंत आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। आग की गंभीरता और इमारत के महत्व को देखते हुए, नगर निगम और चंद्रपुर महाओशनिक विद्युत केंद्र की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। हालांकि, आग लगने का सही कारण और समय अभी भी स्पष्ट नहीं है।