logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: न्याय की तलाश में घोरपड़ पहुँची कोर्ट! देखने को लग गई लोगों की भीड़


चंद्रपुर: गर्मी का पारा चढ़ा तो इंसान ही नहीं, अब जंगल के निवासी भी शहर की ओर निकल पड़े हैं। चंद्रपुर ज़िले में तो कमाल ही हो गया प्यास बुझाने और आराम की तलाश में एक घोरपड़ सीधा ग्राहक न्यायालय पहुँच गई। 

कोर्ट में जैसे ही इस अनोखे 'मुवक्किल' ने एंट्री मारी, वैसे ही अफसरों और वादकारियों में हड़कंप मच गया। जहाँ आमतौर पर लोग केस लड़ने आते हैं। आज वहाँ लोग घोरपड़ की एक झलक पाने को कतार में लग गए। आखिर यह कोई आम आरोपी तो थी नहीं।

जल्दी ही न्यायालय के कर्मचारियों ने वन विभाग और इको-प्रो संस्था के अध्यक्ष बंडू धोत्रे को खबर दी बंडू धोत्रे और उनकी टीम ने मौके पर पहुँचकर घोरपड़ को बड़े ही सलीके से पकड़ा और वन विभाग के हवाले कर दिया। कोर्ट के इस अतरंगी मेहमान की न तो जमानत लगी और न ही सुनवाई हुई सीधे जंगल में बाइज्जत रिहाई हो गई।