logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कार और ट्रक में भीषण दुर्घटना, मौके पर युवक की मौत 


चंद्रपुर: आमने-सामने से जा रही टाटा नेक्सन और ट्रक आपस में टकरा गई। इस हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान कन्नमवार वार्ड वडसा निवासी 22 वर्षीय पवन अनिल परसवानी के रूप में हुई है। यह दुर्घटना मूल-चंद्रपुर मार्ग पर महादावाड़ी गांव से एक किमी दूर मोड़ पर हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, पवन अपनी चार पहिया नेक्सॉन क्रमांक MH33V1914 से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही युवक महादावाड़ी के पास पहुंच सामने से आते ट्रक क्रमांक MH04EL7100 से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि, कार के सामने के हिस्से का परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के समय कर के अंदर मौजूद एयर बैग भी खुल गए, लेकिन युवक की जान बच नहीं पाई। 

घटना की जानकारी मिलते ही मूल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

इलाज कराने गया था चंद्रपुर

पवन कल इलाज के लिए चंद्रपुर में डॉ. दसरवार के पास गया था। रात को चंद्रपुर में रुकने के बाद सुबह चार बजे अपना अपनी कार से वाडसा के लिए निकला। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ मच गई है।