logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: शार्टसर्किट से घर में लगी आग


चंद्रपुर: कोरपना तहसील के कन्हालगांव में एक घर में शार्ट सर्किट के कारण रविवार की सुबह 11 बजे अचानक आग लग गई। सौभाग्य से किसी तरह की कोई जीवहानि नहीं हुई परंतु घर में रखी नगद राशि समेत घर का संसारोपयोगी सामग्री जलकर खाक हो गई है।

कन्हालगांव के गोपाल गाजुलवार रविवार की सुबह 11 बजे बाहरगांव गये हुए थे। उनकी पत्नी गांव के राशन दुकान से अनाज लेने गई थी। वापस लौटते समय उन्हें घर में आग लगी नजर आयी। उन्होने चीख पुकार कर पडोसियों की मदद ली। इस बीच पूरा घर आग के चपेट में आ गया। पडोसियों ने मोटरपंप की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 

मात्र आग नहीं बूझने पर नारंडा स्थित दालमिया सीमेंट कंपनी के अग्निशमन दल को बुलाया गया। तब तक घर का सारा सामान जल चुका था। इसमें आग में 30 हजार रुपयों सहित, दो क्विंटल ज्वारी, एक क्विंटल गेंहू, चावल, फ्रीज, टीवी समेत सभी सामान जल गया। 

इस घटना की जानकारी मिलने पर तलाठी कमलाकर, पुलिस पाटिल गोवर्धन मडावी, उपसरपंच विनोद नवले, कोरपना पुलिस विभाग की टीम, बिजली कर्मियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया नुकसान भरपाई की मांग तहसीलदार से की गई है।