logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: अवैध पेड कटाई, दो आरेापी गिरफ्तार; 75 हजार का माल जब्त


राजुरा: राजुरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत नियत क्षेत्र खंबाला में अवैध रूप से पेडों की कटाई करनेवाले दो आरोपियों को दुपहिया, सागौन, शीशम प्रजाति के लकडे के साथ कुल 75 हजार रुपये के माल के साथ वनकर्मियों ने गिरफ्तार किया है।15 मई को खांबाला नियत क्षेत्र के कक्ष क्र। 178 में गश्त करते दो व्यक्ति अवैध रूाप से पेडों की कटाई कर अपनी मोटरसाईकिल से ले जारहे थे। वनकर्मियों के ध्यान में यह बात आने पर उन्होने मोटरसाईकिल समेत माल जब्त कर वन अपराध दर्ज किया। 

इस मामले में खांबाला निवासी सुनील हजारे 41 और प्रभाकर टेकाम 67 को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के घर की वनकर्मियों ने तलाशी की तो घर में अवैध रूप से रखे गए शीशम और साग प्रजाति की वनोपज और अन्य सामग्री जब्त की गई। साथ ही दुपहिया जब्त कर कुल 75 हजार रुपये का माल जब्त किया गया।

उक्त कार्यवाही मुख्य वनसंरक्षक श्वेता बोड्डू, सहायक वनसंरक्षक श्रीकांत पवार के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्र अधिकारी सुरेश येलकेवाड, क्षेत्र सहायक संतोष संगमवार, वनरक्षक डी।एम। चंदेल, एन।ए। पोले, वर्षा वाघ, मीरा राठोड, संजय सुरवसे, सायस हाके, वनमजदूर ने की। काफी दिनों की निगरानी के बाद यह आरोपी वनविभाग के जाल में फंसे है। आगे की जांच वनविभाग की ओर से की जा रही है।