logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: रामू तिवारी को चंद्रपुर जिला अध्यक्ष पद से तुरंत बर्खास्त करें, जिला बैंक निदेशकों ने की मांग 


-पवन झबाड़े 

चंद्रपुर: कांग्रेस अध्यक्ष रामू तिवारी (Ramu Tiwari) के जिला बैंक के संचालकों का नार्को टेस्ट करने की मांग की है। वहीं इस मांग से कांग्रेस (Congress) में राजनीति गर्मा गई है। तिवारी के इस बयान पर बैंक संचालकों ने पलटवार किया है। उन्होंने बयान की निंदा करते हुए पार्टी से तुरंत तिवारी को जिला अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है। 

शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संचालको ने कहा, "जिला बैंक अध्यक्ष संतोष सिंह रावत ने गोली चलाने वाले गिरफ्तार आरोपी का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। इसको लेकर रामू तिवारी के पेट में दर्द और मिर्ची लगने का कोई कारण नहीं है।" उन्होंने कहा, “रामू तिवारी द्वारा आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग करने के बजाय बैंक के सभी निदेशकों के नार्को टेस्ट की मांग करना जांच तंत्र को गुमराह करने और असली आरोपियों का समर्थन करने का तरीका लगता है।”

बैंक निदेशकों ने कहा, "जिला बैंक में पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के 15 निदेशक हैं और रामू तिवारी हाल ही में भाजपा से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। इसलिए उन्हें हमें कुछ सिखाने की जरूरत नहीं है। बैंक की स्थापना के समय से ही कांग्रेस का शासन रहा है।" 

इस दौरान यह भी कहा कि, पिछले 3 वर्षों के दौरान संतोष सिंह रावत की अध्यक्षता में बीएईसी ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। इस समय उपाध्यक्ष यशवंत दिघोरे, डॉ. विजय देवताले, संदीप गद्दामवार, पांडुरंग जाधव, संजय तोतावर, राजेश राघटाते, ललित मोघरे, प्रकाश बंसोड़, नीरा देवताले मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:

  • चंद्रपुर कांग्रेस में दो फाड़, जिला अध्यक्ष रामु तिवारी ने संतोष रावत सहित बैंक संचालकों का नार्को टेस्ट करने की मांग