logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: इराई डैम 3 दरवाजें खोल, नदी किनारे बसी रिहायशी बस्तियों तथा गांवों में सतर्कता बरतने के निर्देश


चंद्रपुर: पिछले दो दिनों से जिले में हो रही बारिश के कारण अब चंद्रपुर शहर के समीप स्थित इराई डैम पूर्णतः भर चुका है अब इस डैम के 3 दरवाजें खोल दिये गए है. महाजेनको प्रशासन के अनुसार डैम में जलस्तर लगातार बढ़ता देख इस डैम के 2 दरवाजें शनिवार 20 जुलाई को दोपहर 1.15 बजे 0.25 मीटर से खोले गए है. बाद में दोपहर 2.30 बजे डैम का एक और दरवाजा खोला गया.

इस डैम के क्रमांक 1, 4 और क्रमांक 7 के दरवाजें खोल दिये जाने से अब इस डैम से बड़े पैमाने पर पानी छोड़ा जा रहा है. डैम से पानी छोड़े जाने से इराई नदी किनारे बसी चंद्रपुर शहर की रिहायशी बस्तियों तथा आसपास के गांवों में सतर्कता बरतने के निर्देश जिला और मनपा प्रशासन ने दिए है.

जिनमें पदमापुर, किटाली, मसाला, पडोली, यशवंतपुर, दाताला, आरवट, चारवट, नांदगांव पोडे, भटाली, वडोली, चिंचोली, कढोली, पायली, विचोड़ा, खैरगांव, चांदसुरला, विचोड़ा बु, अंभोरा, लखमापुर, कोसारा, खुटाला, हड़स्ती, कवठी, चेक तिरवंजा, देवाडा, चौराला, हिंगनाला, चिंचोली, मिनगांव, वडगांव तथा माना का समावेश है.