logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पैसे की बारिश कराने दुर्लभ कछुआ लाना पड़ा महंगा, वन विभाग ने किया गिरफ्तार


चंद्रपुर: पैसे की बारिश होने की लालच में दो लोगों ने एक दुर्लभ कछुआ लेकर आए। लेकिन इस बात की जानकारी वन विभाग और पुलिस को मिल गई। पुलिस ने छापा मारते हुए घर से असीएटिक साप्ट शेल दुर्लभ कछुआ बरामद हुआ। यह वाकया गोंड़पिपरी तहसील के भंगारपेठ इलाके में हुई। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद भागकर पोटे (37, भांगरपेट, गोंडपिपरी) और रवींद्र वेंकोजी मदपल्लीवार (35, शिवानी देशपांडे, गोंडपिंपरी) को पुलिस ने वन विभाग को सौंप दिया है। 

छिपे हुए खजाने को खोजने के लिए विभिन्न जानवरों का उपयोग किया जाता है। ग्रामीण इलाकों में आज भी यह अंधविश्वास है कि कछुए के प्रयोग से धन की वर्षा होती है। इसलिए, जिले के कई हिस्सों में कछुओं की विशिष्ट प्रजातियों की खोज करने वाले गिरोह सक्रिय हैं।

इसी तरह, गोंडपिपरी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक जीवन राजगुरु को सूचना मिली कि गोंडपिपरी तहसील के भांगरपेट में प्रमोद पोटे के घर पर एक दुर्लभ प्रजाति का कछुआ बिक्री के लिए लाया गया है। जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारा और तलाशी ली। जहां पुलिस को घर में एक दुर्लभ एशियाई सॉफ्टशेल कछुआ मिला।

पूछताछ में आरोपी ने कछुआ रवींद्र वेंकोजी मदपल्लीवार से खरीदा की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और ढाबा रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी को सौंप दिया। जब्त कछुए की कीमत 25 हजार थी। कछुए को चंद्रपुर के बचाव केंद्र में भेज दिया गया।