logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: मजदूर पर गिरी बिजली, मौके पर मौत; भद्रावती ओपन माईनस की घटना


चंद्रपुर: भद्रावती तहसील में मंगलवार को बड़ी दुर्घटना हो गई। जहां कोयला खदान में काम कर रहे मजदूरों पर बिजली गिर गई। इस हादसे में मौके पर ही मजदुर की मौत हो गई। मृतक की पहचान धन यादव के रूप में हुई है। मृतक मूलतः बिहार के भोजपुर जिले के नारायणपुर के रहने वाले हैं। यह यह हादसा माजरी पाटाला गांव के पास नागलोन ओपन कास्ट माइंस में दोपहर ढाई बजे हुई। 

जिले सहित तमाम विदर्भ में मंगलवार दोपहर जमकर बारिश हुई। इस दौरान कई इलाको में बिजली गिरने की भी घटना सामने आई है। ऐसी ही एक घटना भद्रावती तहसील के  माजरी पाटाला गांव में घटी जहां खुली खदान में काम कर रहे मजदूर पर बिजली गिर गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। युवक की मौत की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।