logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: प्रेमी ने प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर जलाया, फिर फांसी लगाकर की आत्महत्या


चंद्रपुर: मूल तहसील में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां प्रेमी ने पहले प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर उसमे आग लगा दी। इसके बाद घर आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बंडू उर्फ रामचंद्र निमगड़े (45, वार्ड 11, मूल) निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, बंडू शादीशुदा है और एक बेटा भी है। बंडू का पास में ही रहने वाली एक विवाहिता से कई साल से अफेयर चल रहा था। बंडू और उसकी प्रेमिका दोनों का एक-एक बेटा है और उनके प्रेम संबंधों की हमेशा चर्चा होती थी। इसलिए घर में बंडू का अपनी पत्नी से हमेशा झगड़ा होता रहता था।

बंडू सोमवार दोपहर पड़ोसी की प्रेमिका के घर गया और उसके शरीर पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। वहां से वह घर लौटा और घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पेट्रोल से घबराई प्रेमिका को पुलिस अस्पताल ले गई। वहां उसका प्राथमिक उपचार कर आगे के इलाज के लिए चंद्रपुर रेफर कर दिया गया। मूल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।