logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चेतावनी के बावजूद स्टंटबाजी करना युवकों को पड़ी भारी, नदी में बही गाड़ी; कूद कर बचाई जान


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले में पिछले 4 दिनों से भारी बारिश जारी है, प्रशासन ने जिले के कई झरनों के पास किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पर्यटकों को प्रवेश से मना कर दिया है.  लेकिन, चंद्रपुर शहर में कुछ अतिउत्साही युवकों ने स्टंट किया.  हालांकि, यह स्टंट युवकों को ही महंगा पड़ गया। 

28 जुलाई को शाम 4.30 बजे चंद्रपुर शहर के महाकाली कोलियरी मार्ग पर श्मशान घाट के सामने पुल से 2 युवक चारपहिया वाहन लेकर निकले, झरपट नदी का पानी बह रहा था, लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के बावजूद चालक ने वाहन को पानी में उतार दिया। 

पानी का बहाव इतना तेज़ था कि, गाड़ी पानी में बहने लगी। यह देख दोनों युवक गाड़ी से खुद गए। और अपनी जान बचाई।  हालांकि कार पानी में बह गई.  उस गाड़ी में बॉबी पैडल और उनके सहयोगी अभिजीत बगलवार थे. फिलहाल पानी का बहाव अधिक होने के कारण गाड़ी नहीं मिल पाई है।  चंद्रपुर शहर पुलिस घटना की आगे की जांच कर रही है।

प्रशासन की अपील नहीं सुनी गयी

 पुलिस विभाग ने पहले ही नागरिकों से पानी बहते समय पुल पार न करने का आग्रह किया है।  हालाँकि, दोनों युवकों ने पुलिस की पुकार पर ध्यान नहीं दिया, खासकर जब उक्त वाहन कुछ दूर चला गया, तो दोनों युवक वाहन से कूद गये, अन्यथा एक बड़ी आपदा हो सकती थी, लगातार बारिश के कारण नदी उफान पर है, प्रशासन ने अनुरोध किया है कि कोई भी इस तरह का स्टंट न करे.