logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सरे आम अपराधी की हत्या, पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार


चंद्रपुर: कई आपराधिक रिकॉर्ड वाले कुख्यात गैंगस्टर दीपक कैथवास (28) की 14 जून बुधवार की आधी रात को पांच लोगों ने हत्या कर दी। घटना बल्लारपुर शहर के मौलाना आजाद वार्ड में हुई। हत्या के बाद सभी आरोपियों ने खुद को पुलिस थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपियों की पहचान अर्जुन राजू कैथवास (28) प्रथम शंकर पाटील (25),  गौरव राजू लिडवे (22) तीनों आरोपी मौलाना आझाद वॉर्ड निवासी हैं। वहीं चौथा आरोपी अमन दुखोर कैथवास (20, बुद्धनगर वॉर्ड) निवासी है। 

बल्लारपुर शहर के रवींद्र वार्ड निवासी दीपक कैथवास ने हर तरफ आतंक मचा रखा है. दीपक कैथवास पर बल्लारपुर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं, वह हमेशा किसी से भी मारपीट करता था, धमकाता था, बहस करता था, इसलिए इलाके में उसका आतंक था। दीपक स्थानीय लोगों के साथ मारपीट करता था और उन्हें परेशान करता था।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक दीपक और सभी आरोपियों के साथ एक साल पहले विवाद हुआ था। इसके बाद से ही आरोपियों और मृतक के बीच विवाद चल रहा था। बुधवार शाम 07.30 बजे के बीच संविधान चौक पर अर्जुन कैथवास का भूर्या सिंगलवार से झगड़ा हो गया। मृतक अर्जुन कैथवास और गौरव के पास पूछने और मामले को समझाने गया था। तब उनमें कहासुनी हो गई। फिर दीपक ने गौरव को गाली दी। गुस्से में आरोपी ने मृतक दीपक से अकेले में मिलने की साजिश रची और पत्थर या किसी नुकीली चीज से सिर पर वार कर दिया। 

इस हमले में आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके आड़ आरोपी थाने पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर आज सभी को अदालत में पेश किया। जहां चार दिन की कस्टडी मांगी गई।