logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: तिहरे हत्याकांड से दहला नागभीड, पति ने पत्नी और दो बेटियों को उतारा मौत के घाट


चंद्रपुर: जिला का नागभीड शहर रविवार को तीसरे हत्याकांड से दहल गया। जहां पति ने पत्नी और दो बेटियों को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतकों की पहचान अलका तलमले (40), बड़ी बेटी समश्या तलमले (20) और छोटी बेटी तेजू तलमले (20) के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी अंबादास तलमले (50) को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक, पति अंबादास तलमले अपनी पत्नी अलका, दो बेटियों और एक बेटे के साथ मौसी गांव में रहता था। अंबादास का अपनी पत्नी अलका से लगातार झगड़ा होता रहता था। आज रविवार 3 मार्च को जब लड़का घर से बाहर गया तो परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे।

इसी मौके का फायदा उठाकर अंबादास ने अपनी सोती हुई पत्नी और दो बेटियों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और तीनों को मौत के घाट उतार दिया। उधर, सुबह जैसे ही घटना की खबर गांव में फैली, हंगामा मच गया। तुरंत नागभीड पुलिस को सूचना दी गई।

उन्होंने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी पति अंबादास तलमले को गिरफ्तार कर लिया है। घरेलू विवाद के कारण एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या से चंद्रपुर जिला हिल गया है। नागभीड पुलिस घटना की जांच कर रही है। हत्या का मकसद अभी तक सामने नहीं आया है। 

देखें वीडियो: