logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: नाना पटोले की कार्रवाई एक तरफ, प्रकाश देवताले बोले- खरगे करेंगे न्याय 


चंद्रपुर: चंद्रपुर बाजार समिति में भाजपा के साथ गठबंधन करने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने प्रकाश देवताले को जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया। पटोले के इस कार्रवाई को देवताले ने एकतरफ बताया है। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, कार्रवाई करने का अधिकार नाना पटोले को है ही नहीं। उन्होंने आगे कहा कि, उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिये बिना एकतरफा कार्रवाई गई। 

देवताले ने कहा, “भंडारा, नागपुर, चंद्रपुर सहित अन्य जिलों में कांग्रेस पार्टी ने बाजार समिति के चुनाव में स्थानीय गठबंधन में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी बनाया। वहीं जिले में सांसद बालू धानोरकर, भद्रावती बाजार समिति से विधायक प्रतिभा धानोरकर और राजुरा बाजार समिति से विधायक सुभाष धोटे ने कांग्रेस गठबंधन में अपनी उम्मीदवारी दी।”

खरगे से करूंगा मुलाकात  पूर्व जिला अध्यक्ष ने कहा, "नाना पटोले ने एक तरफ कार्रवाई की है। केवल जिले में नहीं जबकि हर जगह इस तरह के गठबंधन थे।" इसी के साथ देवताले ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात करने की बात कही है। उन्ही से अब न्याय की गुहार लगाई जाएगी।