logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जिले में बाढ़ मानव -जंगली जानवर संघर्ष, तेंदुए के हमले में बच्चे की मौत,


चंद्रपुर: ताडोबा के जंगल और वहां के बाघों के लिए प्रसिद्ध चंद्रपुर जिले में फ़िलहाल हिंसक बाघ और तेंदुआ इंसानों के लिए खतरा बन गए है। जिले में आये दिन दिन बाघों के हमले और रिहायशी इलाके में दिखने से लोगों में काफी दहशत है।

गुरूवार को ही बाघ के हमले में एक चरवाहे की मौत हुई थी , जिसके बाद अब चंद्रपुर शहर के पास सिनाळा गाँव में तेंदुए ने एक मासूम बच्चे को अपना शिकार बनाया। पहले तो बाघ और तेंदुए खेत में काम करने वाले किसान और चरवाहों पर ही हमला करते थे , लेकिन इस बार तेंदुए ने एक बच्चे को शिकार बनाया है।

शुक्रवार शाम ७ साल का भावेश झारकर गांव के सरकारी स्कूल के पास ही शौच के लिए गया था। लेकिन कुछ वक्त बीतने के बाद भी वो घर नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन वो नहीं मिला , जिसके बाद अनहोनी की आशंका से परिवार वालों ने ग्रामीणों और वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

शनिवार सुबह वन विभाग की टीम को बच्चे का सिर नजर आया, जबकि उसके शरीर का अवशेष भी बिखरा पड़ा हुआ दिखा। तेंदुए के हमले में मासूम बच्चे की मौत की घटना से गांव में दहशत का माहौल है।