logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

सेल्फी के चक्कर में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से चार युवकों की मौत


चंद्रपुर: सेल्फी के चक्कर में चार दोस्तों की जान पर बन आई। यह चौंकाने वाली घटना चंद्रपुर जिले के नागभीड स्थित घोड़ाज़ारी झील में घटी है। जहां सेल्फी लेने के चक्कर में चार दोस्त झील में डूबने से मौत हो गई। एक साथ चार युवकों की मौत से इलाके में सनसनी मच गई है। सभी के शवों को बाहर निकाल लिया गया है।

घटना चंद्रपुर जिले के नागभीड तहसील के घोड़ाज़ारी सिंचाई तालाब क्षेत्र में हुई।  मृतक युवकों की पहचान मनीष श्रीरामे (उम्र 26 वर्ष), धीरज जादेन (उम्र 27 वर्ष), संकेत मोदक (उम्र 25 वर्ष) और चेतन मंडाडे (उम्र 17 वर्ष) के रूप में की गई है।  

वरोरा तहसील के शेगांव से 8 युवक यहां घूमने आए थे.  इनमें से एक युवक झील क्षेत्र में सेल्फी ले रहा था.  सेल्फी लेने के दौरान वह पूल में फिसल गए।  अपने दोस्त को झील में गिरता देख ये तीनों दोस्त भी झील में कूद गये.  अपने दोस्त को बचाने के लिए पानी में उतरे 3 अन्य युवक भी डूब गए.  

वहां मौजुद अन्य लोगों ने इसबात की जानकारी पुलिस और बचाव टीम को दी। स्थानीय पुलिस और आपदा राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची।  स्थानीय मछुआरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया।  इसके बाद इन युवकों के शवों को बाहर निकाला गया।