logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर जिले में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल 3.2 मापी गई; किसी तरह की क्षति नहीं


चंद्रपुर: आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर जिले के वरोरा तहसील क्षेत्र में भूकंप के धक्के दर्ज किये गये है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र बिंदु इसी क्षेत्र में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। यह जानकारी आधिकारिक भूकंप ऐप के माध्यम से प्राप्त हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मार्दा, एकोना सहित वरोरा क्षेत्र के नागरिकों, पुलिस पाटील और तलाठी के माध्यम से स्थिति की पुष्टि की। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि किसी भी नागरिक ने भूकंप के झटके महसूस नहीं किए।

इसी दौरान वेकोली खदान प्रबंधन द्वारा भी इसकी पुष्टि की गई और किसी तरह की क्षति या नुकसान दर्ज नहीं हुआ। फिलहाल इस भूकंप की घटना में किसी प्रकार की हानि नहीं हुई है, यह जानकारी प्रशासन की ओर से दी गई है।