logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: तालाब में डूबने से वृध्द की मौत, जूनोना तालाब में हुआ हादसा


चंद्रपुर: शहर के समीपस्थ स्थित जूनोना तालाब में तैराकी के लिए गए एक 60 वर्षीय वृध्द की गहरे पानी डूबने से मौत हो गई. यह घटना सोमवार की दोपहर 4 बजे घटी. मृतक वरवट ग्राम निवासी किसन गंगाराम लोनबले है. वे जूनोना में अपने एक रिश्तेदार के यहां कुछ काम से आये थे.

तालाब में तैराकी के लिए उतरे थे. परंतु पानी की गहराई का अंदाज नहीं होने से डूबने के कारण उनकी मौत हो गई. घर नहीं लौट आने पर उनके रिश्तेदारों ने खोजबीन की परंतु कुछ पता नहीं चल पाया. कुछ समय बाद जूनोना तालाब में एक व्यक्ति के डूब जाने की जानकारी मिलने पर रिश्तेदार तालाब पहुंचे. 

मृतक के शव को बाहर निकालने के लिए चंद्रपुर पुलिस की टीम भी घटना पर पहुंची. रेस्क्यू टीम के कर्मचारियों ने गहरे पानी में उतरकर मृतक के शव को बाहर निकाला. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय जिला सामान्य अस्पताल में भेजा गया. आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है.