logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur Power Station: यूनिट खराबी की मरम्मत में महाजनको के इंजीनियर असफल, विदेशी इंजीनियरों की ली जा रही है मदद


-(पवन झबाडे)

चंद्रपुर: चंद्रपुर स्थित विद्युत केंद्र की यूनिट नंबर 8 की समस्या अभी तक हल नहीं हुई थी, कि अब 500 मेगावाट क्षमता की यूनिट नंबर 9 के जनरेटर में बड़ी खराबी आ गई है, जिसके चलते यह यूनिट पिछले पांच दिनों से बंद है। जनरेटर की खराबी का पता लगाने के लिए सिबेन्च नामक विदेशी कंपनी के इंजीनियरों को बुलाया गया है। लगभग 2,920 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता वाले इस विद्युत केंद्र से वर्तमान में केवल 1,076 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है, जिससे महाजनको में चिंता बढ़ गई है।

चार दिन पहले यूनिट नंबर 9 के जनरेटर में अचानक खराबी आई और यह यूनिट बंद हो गया । महाजनको के प्रकाशगढ़ के कुछ विशेषज्ञ और चंद्रपुर विद्युत केंद्र के इंजीनियर खराबी का कारण पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। इस वजह से सिबेन्च नामक विदेशी कंपनी के विशेषज्ञों को बुलाया गया है।

हालांकि, पांच दिन बीतने के बाद भी विदेशी विशेषज्ञ खराबी का पता नहीं लगा पाए हैं। 500 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट नंबर 8 और 9 नई यूनिट्स हैं, लेकिन इन दोनों में लगातार खराबियां आ रही हैं। यूनिट नंबर 8 की खराबी की विभागीय जांच चल रही है, और अब यूनिट नंबर 9 के बंद होने से महाजनको की चिंताएं बढ़ गई हैं।

जनरेटर की खराबी का पता लगाने का काम जारी है। विदेशी कंपनी के विशेषज्ञों को बुलाया गया है और जल्द ही खराबी का पता लगाकर इसे ठीक करने का काम युद्धस्तर पर शुरू होगा। यह जानकारी महाजनको के उपमुख्य अभियंता भूषण शिंदे ने यूसीएन से बात करते हुए दी।