logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर का बड़ा सरकारी अफसर हनीटट्रैप में फंसा


द्रपुर: चंद्रपुर शहर में पदस्थ एक बड़े सरकारी अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाये जाने का मामला सामने आया है.खुद के साथ इस तरह का वाकया होने की शिकायत अधिकारी द्वारा जिले के पुलिस अधीक्षक को दी गई.जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है.इस मामले में तीन महिलाएं भी शामिल है.सरकारी अधिकारी 7 महीने पहले एक महिला के संपर्क में आया था.महिला ने रजामंदी के साथ अधिकारी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की हामी दी.इसके बाद दोनों शहर के एक अपार्टमेंट में गए लेकिन यहाँ हनीट्रैप गैंग ने हिडन कैमरे के माध्यम से एक फिल्म तैयार कर ली.कुछ दिनों बाद महिला ने अधिकारी को फिल्म बनाये जाने की जानकारी देते हुए पैसे की मांग की उस समय सौदा तीन लाख रूपए में तय हुआ.अपनी इज्जत बचाने के लिए अधिकारी ने तीन लाख रूपए दे भी दिए.लेकिन 6 महीने बाद एक अज्ञात नंबर के नंबर से अधिकारी को फोन आया और उन्हें वही फिल्म भेजी गयी.इसके बाद अधिकारी को शक हुआ की वो हनीट्रैप के जाल में फंस चुके है.इसलिए उन्होंने दो दिन पूर्व शहर के पुलिस अधीक्षक को शिकायत की,मामला एलसीबी के पद पहुंचा और पुलिस ने जाल बिछाकर 50 लाख रूपए के लिए अधिकारी को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह के दो सदस्यों  सादिक खान और  जिबाल भरसाखरे को हिरासत में ले लिया है.