logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर की हसानी पॉलिपैक फैक्ट्री पर ताला, MPCB ने दिए उत्पादन बंद करने के आदेश


चंद्रपूर: एमआयडीसी स्थित हसानी पॉलिपैक पर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (MPCB) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तुरंत फैक्ट्री बंद करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश MPCB के चंद्रपुर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी किया गया हाय  कंपनी ने प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन नहीं किया था, साथ ही आवश्यक अनुमतियां और उपकरण समय पर कार्यान्वित नहीं किए गए, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई।

प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने कंपनी को 29 अगस्त 2018 को जल और वायु प्रदूषण अधिनियमों के अंतर्गत प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए प्रारंभिक अनुमति प्रदान की थी, जो कि यूनिट के चालू होने तक या पाँच वर्षों तक वैध थी। इसके बाद 8 नवंबर 2023 को कंपनी ने नियमित अनुमति के लिए आवेदन किया था। 

हालांकि, 19 जुलाई 2024 को मुख्यालय की ओर से अनुमति न देने संबंधी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद 11 जुलाई 2024 को प्रस्तावित बंदी आदेश भी मंडल द्वारा जारी किया गया। अंततः 20 मार्च 2025 को MPCB के अधिकारियों ने कंपनी का दौरा किया, जिसमें यह सामने आया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक उपाय और यंत्र अधूरे थे।

जांच में स्पष्ट हुआ कि कंपनी ने ना तो जल प्रदूषण नियंत्रण के लिए उचित उपकरण लगाए थे और ना ही वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जरूरी उपाय किए थे। इसके चलते कंपनी ने अनुमति की शर्तों और मानकों का उल्लंघन किया। परिणामस्वरूप, कंपनी पर जल (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 की धारा 33A तथा वायु (प्रदूषण निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 की धारा 31A के तहत कार्रवाई करते हुए सभी प्रकार के उत्पादन को तुरंत बंद करने के आदेश जारी किया गया हैं।