logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पोकलैंड चेन मशीन से बहती नदी से रेत उत्खनन, वर्धा नदी का जल स्तर कम होने की संभावना?


चंद्रपुर: जिले के घुग्घुस - मुंगोली वर्धा नदी नकोडा रेत घाट पर दो पोकलेन मशीनों की मदद से रेत निकालने का काम पिछले कुछ दिनों से जोर-शोर से चल रहा है। नदी के मध्य भाग से रेत के इस अवैध खनन से नदी का जलस्तर कम होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

रेत घाट पर स्टॉक जमा करने, रेत तस्करों के लिए सारी सुविधाएं उपलब्ध करवा कर देने जैसी की कई खबरें नागरिकों को मिल रही हैं. नागरिकों का सवाल है कि क्या राजस्व विभाग एवं सिंचाई विभाग के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी इस पर कोई कार्यवाही करेगा? वर्धा के इस नदी तल में एसीसी कंपनी की ओर से जलकुंड की सतह को गहरा करने और पानी की दिशा बदलने का काम तीन-चार दिनों से चल रहा है.

सवाल है कि संबंधित विभाग इसकी अनदेखी क्यों कर रहा है? आने वाले गर्मी के दिनों में नागरिकों को पानी के लिए भटकने पड़ेगा, ऐसी तस्वीर वर्धा नदी में इस समय नजर आ रही है.  स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मांग की जा रही है कि संबंधित विभाग को वर्धा नदी का निरीक्षण करना चाहिए।