logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बाघ के हमले में चरवाहा गंभीर रूप से घायल, पालेबरसा बीटा की घटना


चंद्रपुर: जिले के सावली वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बीट पालेबरसा वार्ड नंबर 148 के अंतर्गत उसारपरचक में बाघ के हमले में चरवाहा गंभीर रूप सेे घायल हो गया। यह घटना आज शनिवार को दोपहर के आसपास हुई थी। घायल इस्मा की पहचान सुरेश दजगये (55) के रूप में की गई है और वह उसरपार चक की रहने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार, चरवाहा सुरेश हमेशा की तरह आज सुबह-सुबह अपनी भैंस को चराने के लिए उसरपार चक स्थित नये तालाब पर ले गये थे। इसी बीच झाड़ी में बैठे बाघ ने अचानक चरवाहे पर हमला कर दिया। हमला होते ही चरवाहा जोर से चिल्लाया और खुद को बाघ के चंगुल से छुड़ाने में कामयाब रहा। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

बाघ के हमले की जानकारी मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार के लिए पठारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालाँकि, स्थिति को देखते हुए चरवाहे को इलाज के लिए गढ़चिरौली सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना से नागरिकों में रोष का माहौल है।आगे की जांच छाया वन रेंज अधिकारी प्रवीण विरुतकर के मार्गदर्शन में वन रक्षक गोडशेलवार और पोइंकर द्वारा की जा रही है। 

आठ महीने में आठ लोगों की मौत

सावली वन क्षेत्र में जंगली जानवरों का अतिक्रमण बढ़ गया है। क्षेत्र के गांव जंगल के नजदीक होने के कारण जंगली जानवर गांव की ओर बढ़ते नजर आते हैं। जंगली जानवरों के हमलों में निर्दोष इंसान मारे जा रहे हैं। विगत जनवरी 2022 से अब तक बाघ के हमलों में 08 नागरिकों की जान जा चुकी है, वहीं कई घायल हैं। क्षेत्रवासी इस बात पर अफसोस जता रहे हैं कि वन विभाग जंगली जानवरों को रोकपाने में नाकाम साबित हो रहा है।