logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: इंस्टा की दोस्ती का साइड इफेक्ट, भद्रावती की लड़की को लगा 11 लाख का चूना


चंद्रपुर: जिले के भद्रावती की एक युवती के साथ एक युवक ने 'इंस्टाग्राम' के माध्यम से ठगी का शिकार बनाया। आरोपी युवक ने पहले युवती से 'इंस्टाग्राम' पर दोस्ती की और उसे खुद के पायलट होने की जानकारी देते हुए प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे साढ़े ग्यारह लाख की ठगी कर ली। मामला तब सामने आया जब भद्रावती थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। यह विदेशी इटली का बताया जा रहा है।

भद्रावती के पंचशील वार्ड की रहने वाली पीड़िता अपनी मां और दो भाइयों के साथ रहती है। मां को पेंशन मिलती है। जबकि युवती और उसके दो भाई प्राइवेट नौकरी करते हैं। 25 साल की इस लड़की की मुलाकात अक्टूबर 2022 में सोशल साइट पर 'ऋषभ' नाम के लड़के से हुई। सोशल मीडिया पर नियमित 'चैटिंग' के कारण दोनों अच्छे दोस्त बन गए। उसने बताया कि उसके पिता नहीं हैं। वह अकेला है और  इटली में पायलट है। उसने लड़की को शादी का झांसा दिया।

कुछ दिन बाद उसने लड़की को बताया की उसने इटली से उसके लिए एक पार्सल भेजा  है। इस पार्सल में 2 आईफोन, 7 कलाई घड़ियां, 9 सोने के गहने, 8 कॉस्मेटिक्स, 3 बैग और 1 लाख 5 हजार डॉलर भेजे हैं। डॉलर की रकम भारतीय रुपये में 86 लाख 88 हजार 482 रुपये है, 2 नवंबर 2022 को दिल्ली एयरपोर्ट से लड़की का फोन आया। कस्टम क्लीयरेंस चार्जेज के नाम पर उससे  37 हजार रुपए की मांग की गई। कहा गया कि पैसा नहीं देने पर यह पार्सल जिसके नाम से आया है उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जायेगा। 

युवती से डर के मारे 37 हजार की रकम अदा कर दी। हालांकि इसके बाद लगातार अलग-अलग कारण बताकर युवती से पैसे की मांग की जा रही थी। क्रमबद्ध तरीके से  लड़की ने 98 हजार 2 लाख, 1.5 लाख, 90 हजार, 10 हजार, 50 हजार, 2 लाख, 3 लाख और कुल 11 लाख 35 हजार रुपये का भुगतान किया. लगातार पैसे की मांग को लेकर पीड़िता को शक हो गया और उसने अपनी मां समेत भद्रावती पुलिस को घटना की सच्चाई बताई। इसके आधार पर भद्रावती पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भद्रावती थानेदार गोपाल भारती ने इस धोखाधड़ी मामले की जांच शुरू कर दी है।