logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जिले में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, विधायक वडेट्टीवार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण


चंद्रपुर: बीते पांच दिन पहले चंद्रपुर में भारी बारिश हुई थी। 240 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। भारी बारिश के कारण शहर में बाढ़ आ गई। शहर की सभी सड़कें बंद कर दी गईं। शहर के निचले इलाकों में पानी भर जाने से सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हो गये। इस बीच शनिवार को पूर्व मंत्री और विधायक विजय वडेट्टीवार ने बाढ़ग्रस्त इलाके का निरीक्षण किया और नागरिकों की समस्याओं के बारे में जाना।

18 जुलाई को चंद्रपुर में भारी बारिश हुई। तीन-चार घंटे तक बारिश होती रही। इसलिए पानी का बहाव बढ़ गया। लेकिन, नालियों की उड़ाही नहीं हो पाने के कारण पानी सड़क पर बहने लगा है। सिस्टर कॉलोनी, स्वावलंबी नगर, वडगांव नानाजी नगर, बाबूपेठ बाबानगर जैसे निचले इलाकों में घरों में घुटनों तक पानी घुस गया। विधायक वडेट्टीवार ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और नागरिकों को उनकी समस्याओं से अवगत कराया।