logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: राज्य सरकार जल्लाद, नाना पटोले बोले- पाप छिपाने फडणवीस ने मांगी माफ़ी


चंद्रपुर: मराठा आरक्षण के लिए बैठे आंदोलनकारियों पर की गई लाठी चर्चा को लेकर राज्य में सियासत गर्माती जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इसको लेकर राज्य की शिंदे सरकार पर हमला बोला है। राज्य सरकार को जल्लाद बताते हुए पटोले ने कहा, “मुंबई में 'भारत' बैठक के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मराठों को उपवास पर बैठने के लिए कहा, जबकि उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियों से हमला करने का आदेश दिया। राज्य सरकार और फड़णवीस ने कहीं न कहीं पाप किया है, इसलिए गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने माफी मांगी है।”

जनसंवाद यात्रा के लिए नाना चंद्रपुर पहुंचे थे। जहां पत्रकारों से बात करते हुए पटोले ने कहा, “चौथा स्तम्भ भी हमारा दुःख व्यक्त करने के लिए आगे नहीं आ रहा है, लोग जनसंवाद यात्रा में अपना दुःख व्यक्त कर रहे हैं। एक तरफ 25 लोगों के शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा था तो दूसरी तरफ राजभवन में कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था। प्रदेश में किसानों की आत्महत्याएं बढ़ रही हैं। कांग्रेस किसानों को आश्वस्त करने का काम कर रही है। बीजेपी फर्जी पार्टी है। वह अपने स्वार्थ और सत्ता हासिल करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “विपक्ष की बेंच पर रहते हुए फड़णवीस 24 घंटे के अंदर मराठों को आरक्षण देने की बात कर रहे थे। अब जब फड़णवीस सत्ता में हैं तो वे आरक्षण के मुद्दे पर मराठा समुदाय को गुमराह कर रहे हैं। बीजेपी आरक्षण के मुद्दे को गरमाने की कोशिश कर रही है। इसके विपरीत, कांग्रेस का काम विवाद भड़काना नहीं, बल्कि सभी को शांत करना है।”

देश का नाम बदलने के सवाल पर पटोले ने कहा, “कांग्रेस पार्टी देश में आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ रही है। पूरे देश में स्थिति गंभीर है। भारत और इंडिया एक ही हैं। भारत में 24 पार्टियों के एक साथ आने से डरी हुई है मोदी सरकार। संसद का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा करते समय विपक्ष को ध्यान में नहीं रखा गया। इसलिए देश की नजर इस बात पर है कि आखिर विशेष सत्र में क्या होने वाला है।”