logo_banner
Breaking
  • ⁕ वर्धमान नगर- डिप्टी सिग्नल "बहरीन बाई सोनबोइर" फ्लाईओवर जनता को समर्पित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ Gondia: सखी वन स्टॉप सेंटर की तत्परता: बिहार और भुसावल की दो लापता महिलाएं सकुशल पहुंचीं घर ⁕
  • ⁕ Chandrapur: ड्रग्स मुक्त बनाने की ओर बड़ा कदम: पुलिस ने नष्ट किया 66 लाख रुपये का मादक पदार्थ ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोथुलना के पास लहसुन से भरा ट्रक पलटा, दो गंभीर रूप से घायल; स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग ⁕
  • ⁕ Nagpur: आर्थिक अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई: अरोली की सरपंच रोशनी भुरे अपात्र घोषित, अपर आयुक्त का फैसला ⁕
  • ⁕ Bhandara: तुमसर में सफाई कर्मचारियों ने मुख्याधिकारी की गाड़ी घेरी, आमरण अनशन शुरू ⁕
  • ⁕ रिश्ते शर्मसार: मां दूध लेने गई बाहर, कलयुगी पिता ने अकेली नाबालिग बेटी से की अश्लील हरकत; विरोध करने पर पीटा, गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चार लोगों की जान लेने वाले बाघ को वन विभाग ने पकड़ा


चंद्रपुर: पिछले डेढ़ महीने में चार लोगों को मौत के घाट उतारने वाले नरभक्षी बाघ को पकड़ने में वन विभाग को सफलता मिली है। शनिवार को वन विभाग ने बाघ को बेहोश कर पकड़ा है। 

नागभीड तहसील के धोरपा, पहाड़नी और पन्होड़ी गांवों में पिछले डेढ़ महीने में बाघ ने चार लोगों की जान ले ली थी। वनिता वासुदेव कुंभारे (पहारनी) शनिवार को खेत में घास लेने गई थी, तभी बाघ ने उस पर हमला कर उसे मार डाला। बाद में ढोरपा के पास टेकरी खेत में उसी बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जबकि इस सप्ताह धोरपा में एक बाघ ने एक महिला पर हमला किया। इससे पहले पन्होड़ी के एक चरवाहे को बाघ ने मार डाला था। इस वजह से इन इलाकों में बाघों का खौफ बना रहता था।